एक महिला को तंदूर पे सर डाल कर मारने का किया गया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  शराब के लिये पैसे नहीं देने पर नशे की हालत में एक व्यक्ति ने मारपीट करते हुए चाकू की नोक पर महिला को जलते तन्दूर भट्ठे में सिर को डालने की कोशिश कर जलाने का प्रयास किया गया। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मनीता तिग्गा पिता स्व. भार साय तिग्गा 22 वर्ष ग्राम परला चौकी मोरगा थाना बांगो की निवासी है। वह करीब एक वर्ष से मिश्रा ढाबा कापानवापारा में झाड़ू पोंछा बर्तन का काम करती है। शाम करीब 5 बजे ढाबा के किचन में काम कर रही थी कि गांव का ही अविनाश खलखो शराब पीकर किचन में चला गया। उसने मनीता से और शराब पीने के लिए दो सौ रूपये मांगे। पास में पैसा नहीं है कहकर पैसा नहीं दिया तो महिला से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। दस मिनट बाद अविनाश फिर ढाबा के अंदर किचन में आ गया और अपने पाकिट से सब्जी काटने का चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से मनीता के गले में अड़ा दिया।

इस बीच ढाबा संचालक अतुल उपाध्याय एवं मिस्त्री तुफेल ने बीच बचाव कर चाकू को छीन लिया तब अविनाश महिला के सिर को पकडक़र जान से मार दूंगा कहकर जलते हुये तंदूर के भट्ठे  में डाल दे रहा था। पुन: अतुल उपाध्याय एवं तुफेल द्वारा बीच बचाव किया गया अन्यथा मनीता को वह जान से मार देता। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। जाते-जाते भी आरोपी ने धमकी दिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 307, 327, 506, 294 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -