एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Must Read

परीक्षार्थी 18 जून तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

कोरबा (आधार स्तम्भ)।  जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयन परीक्षा का परिणाम 22 मई को जारी किया जा चुका है। परीक्षार्थियों से उक्त परीक्षा परिणाम के संबंध में 18 जून 2023 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपने प्रमाणित दस्तावेज ई-मेल  cgclaim.emrs@gmail.com पर निर्धारित तिथि तक भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी दावा-आपत्ति के संबंध में अधिक जानकारी समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफा पाली एवं रामपुर पोड़ी-उपरोड़ा से प्राप्त कर सकते हैं।
Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -