उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे 60 कट्टा अवैध धान सहित पिकअप जब्त, पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Must Read

 

उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे 60 कट्टा अवैध धान सहित पिकअप जब्त, पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

   कुलदीप चौहान, रायगढ़ 

रायगढ़ (आधार स्तंभ) : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर सीमावर्ती प्रांत उड़ीसा से अवैध धान की आवक को रोकने एवं छत्तीसगढ़ के कृषि उपज मंडियों में उसकी संभावित बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग, नाकेबंदी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में आज 20 नवंबर 2025 को पुसौर पुलिस ने उड़ीसा बॉर्डर के ग्राम त्रिभौना में चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 C 6890 से 60 कट्टा धान जब्त किया है। वाहन चालक आनंद सा पिता ईश्वर सा उम्र 56 वर्ष निवासी सेमरलिया, थाना कोडकेला, जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) से पूछताछ में वह धान को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की किसी उपज मंडी/संग्रहण केंद्र में बिक्री के उद्देश्य से लाना पाया गया, लेकिन नोटिस दिए जाने पर वह इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में पुसौर पुलिस द्वारा इस्तगासा क्रमांक 13/2025 धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को थाने लाया गया तथा संबंधित मंडी निरीक्षक को सूचना दे दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -