ईवीएम और वीवीपैट मशीन की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू

कलेक्टर ने एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाना है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज झगरहा स्थित आईटी कोरबा महाविद्यालय में किए जा रहे ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया।उन्होंने प्रथम स्तरीय जांच कार्य में लगे इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने  ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट,  बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की एफएलसी की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही स्ट्रांग रूम सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने एवं बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे एवं निर्वाचन कार्यालय संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -