इंतजार खत्म… छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों के नामों की हुई घोषणा, जानें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां लंबे समय से अटकी हुई छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। आज जारी किए गई इस सूची में 11 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल है। वहीं अन्य जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार सभी को है। लंबे समय से खबर आ रही थी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी और युवा कांग्रेस में फेर बदल किया जाएगा। वहीं अब 11 जिलों के नए अध्यक्षों के नाम युवा कांग्रेस की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।

11 नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा

सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में जिन 11 जिला अध्यक्षों के नाम जारी किए गए हैं उनमे कांकेर में राजेंद्र राजू दुबे, महेंद्र नायक को कार्यकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बस्तर रूरल में अभिषेक डेविड, जगदलपुर शहर में नीलकेत राज झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुकमा में आर्यन चौहान, बेमेतरा में प्रांजल तिवारी, भिलाई नगर में इमाम खान, बिलासपुर रूरल में सुनील पटेल, जांजगीर-चांपा में पंकज शुक्ला, शक्ति में प्रताप चंद्र, रायगढ़ रूरल उस्मान बैग और सारंगढ़ बिलाईगढ़ में शुभम बाजपेई को जिला अध्यक्ष की जिमेदारी सौंपी गई है। वहीं अन्य जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा जल्द की जाएगी।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -