आवारा कुत्तों ने ली 6 बछड़ों की जान, जिंदा नोच-नोच कर मार दिया

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ)  :  भूपेश सरकार के समय में आई गौठान योजना के तहत बने गौठानों में आए दिन मवेशियों की भूख प्यार और अन्य कारणों से मौत हो रही है। ताजा मामला भिलाई नगर गौठान का है। यहां गाय के 6 बछड़ों को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार दिया है। इस घटना की जैसे ही निगम के अधिकारियों को जानकारी हुई उन लोगों ने आनन फानन में वहां से मवेशियों के शवों को हटा दिया गया है।

वहीं गौ सेवकों ने इसको लेकर भिलाई निगम कमिश्नर से मांग की है कि वो कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। साथ ही गौठान में रहने वाले मवेशियों के चारा पानी और सुरक्षा को लेकर इंतजाम करें। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से नेशनल हाइवे के किनारे बने भिलाई नगर निगम का यह गौठान एक आदर्श गौठान था। इसका क्षेत्रफल काफी बड़ा होने से यहां बर्मी कम्पोस्ट खाद, हर्बल गुलाल, रंग और अन्य चीजें बनाने के लिए महिला समहू कार्य करता था। वर्तमान में यहां की देखरेख भगवान भरोसे हैं।

Latest News

आवेदन पर हटाए गए कोतवाली TI डीएन तिवारी, क्या अब लग पाएगा अपराध पर अंकुश?

कोरबा। सिटी कोतवाली में 29 जून को पदस्थ किए गए निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को 24 घंटे के भीतर ही...

More Articles Like This

- Advertisement -