आने-जाने वालों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहे थे आरोपी, चलाया चाकू ,इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज

Must Read

 

 आने-जाने वालों को भी चाकू दिखाकर भयभीत कर रहे थे आरोपी

कोरबा (आधार स्तंभ) :  शहर के पॉश कालोनी में गरबा पंडाल के बाहर चाकू लहराते हुए मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाईन रामपुर थाना अंतर्गत शिवाजी नगर कालोनी की है। आयुष अग्रवाल पिता रजनीश अग्रवाल 31 वर्ष, निवासी MIG 49 शिवाजी नगर कोरबा का रहने वाला है। वह विज्ञापन एवं ब्राडिंग का काम करता है। घटना दिनांक 28 सितम्बर के रात्रि लगभग 12:45 बजे मितेश केंवट, संतोष तिवारी, चंद्रपाल एवं अन्य साथी के साथ मैदान के सामने स्थित भाटिया स्टोर शिवाजी नगर गरबा पंडाल में आरती होने के पश्चात 12:45 रात्रि बजे पण्डाल के बाहर कालोनी के ही LIG 194 निवासी मितेश केवट अपने साथी संतोष तिवारी, चंद्रपाल के साथ कुछ अन्य युवक शराब के नशे में धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले से गाली- गलौच करते घूम रहे थे।

उसी समय गरबा समिति का सहकोषाध्युक्ष आयुष अग्रवाल अपनी मां को घर छोडकर वापस आ रहा था तभी मैदान के सामने स्थित भाटिया स्टोर के पास उसे घेर लिया और जेब में रखे चाकू से मारने की कोशिश की। आयुष ने उसके हाथ को पकड़कर मोड़ दिया तभी वैभव शर्मा ने चाकू को छीन लिया। हल्ला होने पर गरबा कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य दौड़ कर वहां पहुंचे और बीच बचाव किया। इसी बीच कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ भी उनके द्वारा झूमाझटकी करते हुए मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। आयुष अग्रवाल की रिपोर्ट पर मितेश केंवट, संतोष तिवारी, चंद्रपाल एवं अन्‍य साथी के विरुद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट, 126, 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Latest News

बछड़े को मारकर खाते पकड़े गए 4 आरोपी…

अम्बिकापुर(आधार स्तम्भ) : जिले से एक हैरान और ऑपरेशन कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने...

More Articles Like This

- Advertisement -