आकाश झूले का सेफ्टी बोल्ट खुलने से हवा में लटकी रही लड़की की जान

Must Read

बलौदाबाजार(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में मीना बाजार मेला में एक आकाश झूले का सेफ्टी बोल्ट खुलने से एक युवती हवा में करीब 30 फीट ऊपर लटक गई। यह घटना जय स्तंभ चौक के पास रामलीला मैदान में।लगे यश एम्यूजमेंट पार्क मेले में हुई।

ने

 

झूला घूमते समय अचानक सेफ्टी बोल्ट खुल गया और बैलेंस बिगड़ने से महिला बाहर की ओर फेंका गई किन्तु उसने झुले के बकेट का किनारा में निकले रॉड को तत्परता से पकड़ लिया और खुद को जमीन पर गिरने से बचाया। ऑपरेटर ने तत्काल झूले को रोका और धीरे-धीरे नीचे किया।

फिर झूला स्टाफ व अन्य लोगों ने युवती का हाथ पकड़कर सुरक्षित उतारा,तब जाकर लोगों की जान में जान आई। यह नजारा देख रहे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मची रही और लोग उसके सुरक्षा की कामना करते रहे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह घटना मेले में सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है। जिला प्रशासन ने सारे सुरक्षा मानकों की जांच करने की बात कही है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -