आकाशीय बिजली का कहर, खेत में खाद डाल रहे ग्रामीण की मौत

Must Read

पाली(आधार स्तंभ) : पाली थाना अंतर्गत ग्राम नुनेरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार ग्राम नुनेरा के ग्रामीण दिलीप पटेल पिता रामचरन पटेल उम्र 50 वर्ष खेती-किसानी का कार्य करता है। रोज़ की तरह अपने खेत में काम करने गया था। वह अपने खेत में खाद डालने का कार्य कर रहा था उस वक़्त उस क्षेत्र में अचानक घने बादल और आकाशीय बिजली की चमक के साथ तेज़ बारिश शुरू हो गईं।

बारिश थमते करीब रात 9 बज गये थे किंतु ग्रामीण अपने घर वापस नही आया परिजनों ने खेतों के पास जाकर खोजबीन की तो खेत के बीच में दिलीप पटेल बेहोश अवस्था में मिला, जिसके पीठ में जलने के निशान थे। जिसे लेकर परिजन तत्काल पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे जहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पाली पुलिस ने मर्ग कायम कर चिकित्सक द्वारा शव पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार हेतु परिवार वालो को सौंप दिया।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -