आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के बालकोनगर थाना क्ष्रेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 03 में चोरी हो गई।

कार्यकर्ता उमा देवांगन 34 वर्ष पति स्व. गणेश देवांगन परसाभाठा निवासी ने बताया कि 27 जुलाई को सुबह 6.30 बजे उसे मोहल्ले वालों से सूचना प्राप्त हुई कि आंगनबाडी केन्द्र का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है। इसके बाद तुरंत आंगनबाडी केन्द्र गई तो देखी कि आंगनबाडी से दो पंखा, एलईडी टीवी और दो वेट मशीन, इनफेन्टोमिटर (उंचाई माप), बर्तन आदि समान चोरी हो गया है जिसकी सूचना थाने में दी गई।
बालको थाना में उमा देवांगन की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 305, 331(4) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -