आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

Must Read

 24 जून तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं प्रस्तुत

कोरबा (आधार स्तम्भ)। कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गढ़उपरोड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र कदमझरिया में कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत बेला के आंगनबाड़ी केंद्र टापरा में सहायिका तथा ग्राम पंचायत बासीन के कोदवारी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन आवेदनों के संबंध में आवेदिकाओं से 15 जून से 24 जून 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया  है। संबंधित आवेदक उपरोक्त तिथि तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोरबा ग्रामीण में प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम तिथि उपरांत प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति मान्य नहीं किए जाएंगे।
Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -