अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक मरीज ने दी जान

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक मरीज ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि माइग्रेन के इलाज के लिए वह भर्ती था। रविवार शाम को अस्पताल की ऊपरी मंजिल से उसने छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 60 साल का राम बिस्वाल 22 अगस्त से भर्ती था। वह मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसने छलांग क्यों लगाई इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पहले मरीज कुछ देर बिस्तर के पास खड़ा रहता है। मरीज के गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Latest News

रायपुर में चाकू लेकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किया जब्त

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  डीसीपी नॉर्थ जोन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर...

More Articles Like This

- Advertisement -