अमानक धान बेचने पहुंचा किसान,275 कट्टा जप्त

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  धान खरीदी के लिए टोकन कटवाने के बाद जाने-अनजाने में कुछ किसान अमानक धान भी बचने के लिए पहुंच रहे हैं। एक ऐसे ही किसान अखिलेश्वर का धान जप्त किया गया है।

सहकारिता विस्तार अधिकारी एल एन जायसवाल के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 5 दिसम्बर को ग्राम मदवानी के धान उपार्जन केंद्र में ग्राम चारमार निवासी अखलेश्वर पिता घुराउ राम धान बेचने के लिए पहुंचा था। उसके द्वारा ऑनलाइन 110 क्विंटल धान बेचने का टोकन कटवाया गया था लेकिन जब धान बेचने पहुंचा तो 275 कट्टा धान उसके द्वारा फड़ में लाया गया। धान का निरीक्षण करने पर पाया गया कि रबी फसल (डलवा) धान के साथ-साथ पाकड़ धान भी उसके द्वारा लाया गया था। धान अमानक स्तर का पाया गया। पंचनामा करते हुए सभी 275 कट्टा अमानक धान की जप्ती की गई है। इस मामले में किसान अखलेश्वर का कहना है कि टोकन कटाने की जानकारी उसे नहीं थी,विप्लव राय के कहने पर धान लेकर आया था।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -