अधजली हालत में खेत में मिला शव, मौत से इलाके में मचा हड़कंप…

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां, खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह घटना 16–17 फरवरी की रात की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह युवक का अधजला शव खेत में गंभीर हालत में मिला। उसे तत्काल इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदू पटैल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली अपने मामा के घर गया हुआ था।

 

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से पेट्रोल डालकर जलाया। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Latest News

बिलासपुर में खौफनाक लूट: ज्वेलरी कारोबारी पर फायरिंग, सिर पर कट्टे से हमला कर बदमाश फरार, मौके पर पहुंचे IG, CCTV खंगाले जा रहे,...

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार देर रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से शहर में...

More Articles Like This

- Advertisement -