अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में भी हुए शामिल, मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना, दी शुभकामनाए

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :    नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यक आबकारी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर जिले वासियों और प्रदेशवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी श्रद्धालु को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

इसी तरह श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में भी मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। जहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ श्री अग्रसेन जी महराज की पूजा अर्चना कर सभी को इस पावन अवसर की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

Latest News

किन्नर रिया ने तन्नू को मार डाला,गुरू-चेला बनने की बात पर भिड़े थे दोनों किन्नर,घटना के चंद घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर जिले में किन्नरों की पार्टी के दौरान गुरु बनाने व चेला नहीं बनने की बात...

More Articles Like This

- Advertisement -