अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव विजय जांगिड़ का 15 को कोरबा प्रवास

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं संगठन सहप्रभारी विजय जांगिड़ 15 अप्रैल को कोरबा प्रवास पर आ रहे है और अपरान्ह 03.00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक लेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल-श्रीमती सपना चौहान ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य-जनपद पंचायत, अध्यक्ष, सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन आदि को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।बैठक उपरांत रात्री विश्राम पंचवटी विश्रामगृह में होगा जहॉ कांग्रेस के पदाधिकारी भेंट मुलाकात कर सकेंगे।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -