अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड ने दौड़ा दौड़ा कर किया गर्लफ्रेंड की हत्या, ब्रेकअप के चलते था नाराज

Must Read

अंबिकापुर(आधार स्तंभ) :  अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। ब्रेकअप के नाराज होकर उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला। हमले का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम भारती टोप्पो (27) है। वह रिंगरोड चोपड़ापारा में संचालित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करती थी। उसने बॉयफ्रेंड जोगेंद्र पैकरा से ब्रेकअप कर लिया था। जिससे नाराज होकर वह गुरुवार सुबह 11.40 बजे पेट्रोल पंप पहुंचा और एयर पिस्टल निकाला। बाद में उसने दौड़ाकर उस पर चाकू से गोद डाला। दरअसल, जोगेंद्र पैकरा (28) बलरामपुर के कुसमी का रहने वाला है। भारती टोप्पो और जोगेंद्र एक दूसरे के पसंद भी करते थे। लेकिन कुछ दिनों पहले ही भारती से उससे ब्रेकअप कर लिया था। ऐसे में वह नाराज चल रहा था। गुरुवार को वह बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा।

उसने गाड़ी रोककर चाकू और एयर पिस्टल निकाला। जोगेंद्र को देखकर भारती ने नजरअंदाज करने की कोशिश की। वह युवती के पास पहुंचा और उसने गाड़ी से चाकू निकाला और हमला कर दिया। बचने के लिए वह सड़क की ओर भागी। जोगेंद्र ने उसे दौड़ाया और उसके पेट में चाकू मार दिया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह चाकू वहीं फेंककर बगल की गली में घुस गया। शोर सुनकर बगल की गली में रहने वाले अरूण सिंह और होटल संचालक ने उसको पकड़ने की कोशिश की।

दोनों पर युवक ने एयर पिस्टल से हमला करने की कोशिश की। लेकिन आसपास के लोगों ने उसको पकड़ा लिया और फौरन पुलिस को सूचना दी। इधर, गंभीर रूप से घायल युवती को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि भारती टोप्पो करीब 5 माह से पेट्रोल पंप में काम कर रही थी। इसकी जानकारी जोगेंद्र को थी। वह उसे मारने की नीयत से चाकू और एयर पिस्टल लेकर पहुंचा था। ASI एसआई नवल किशोर दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -