अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय महाविद्यालय बरपाली में किया गया योग शिविर का आयोजन

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : 21 जून 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बरपाली में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद वर्मा के निर्देशन एवं संरक्षण में महाविद्यालय के प्रोफेसर, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने योग करके निरोग रहने का संकल्प लिया। इस योग शिविर में डॉ. टी. एल. मिर्झा, डॉ. सी. बी. शर्मा, डॉ. मंजू पांडे, संतोष ताम्रे, डॉ. वी. एम. अग्रवाल, राजलक्ष्मी सराफ, दिनेश कुमार चंद्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार खाखा, कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई लक्ष्मी साहू, के अलावा एस. पी. पाटले, फलित राम लहरे आदि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सभी प्रोफेसर के द्वारा बच्चों के साथ योग किया गया एवं योग की शिक्षा एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Latest News

बाघ की खाल का सौदा चल रहा था, वन विभाग ने मारी रेड तीन गिरफ्तार…

सूरजपुर(आधार स्तंभ) :  वन विभाग ने वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को...

More Articles Like This

- Advertisement -