अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर पलटा, शराब की बोतलें लूटने लोगों की लगी होड़

Must Read

रायगढ़(आधार स्तंभ) :  अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर खरसिया और छाल के बीच पलट गया। हादसे के बाद लाखों रुपए की शराब की बोतलें लूटने लोगों की होड़ लग गई। वहीं घटना के बाद कंटेनर का चालक और सह चालक फरार हाे गए। अवैध शराब परिवहन की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। कंटेनर में यूपी का नंबर UP 78 DN 3531 लिखा है। अवैध शराब परिवहन की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -