सैलून वाले की गाड़ी में पुलिस का हूटर,ब्लैक फ़िल्म भी,हुई कार्रवाई

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  शहर में जगदलपुर पासिंग के साथ vip नम्बर के वाहन क्रमांक CG 17 KL 9001 में ब्लैक फिल्म और पुलिस हूटर लगाकर घूम रहे एक युवक को रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने सबक सिखाया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर उस वाहन पर पड़ी, जो काले शीशे और हूटर के साथ सड़कों पर फर्राटे भर रहा था। शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोका और जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन सामने आया।

पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक पेशे से एक सैलून संचालक है, लेकिन अपनी शान दिखाने के लिए उसने गाड़ी में ब्लैक फिल्म और पुलिस सायरन लगा रखा था। पुलिस ने तुरंत मौके पर ही गाड़ी से ब्लैक फिल्म और हूटर हटवा दिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। दरअसल पुलिस वाहन की तरह हूटर लगाकर दौड़ने वाले कई वाहन मिल जाएंगे जिन पर कार्रवाई ज

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना ने बताया कि शहर में इस तरह से अवैध रूप से हूटर और काली फिल्म लगाकर घूमने वालों पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि लोग कानून का उल्लंघन न करें।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -