सुने मकान में चोरों ने बोला धावा, सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पार

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : सुने मकान का फायदा उठाकर कर सोने चाँदी सहित नगदी रकम ले भागे चोर। पूरा परिवार गांव में ही डाँस कार्यक्रम देखने गया था।

जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि सलिहाभांठा में डाँस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सलिहाभांठा निवासी गोरे लाल भी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम देखने गया हुआ था। कार्यक्रम से रात करीब 2:30 बजे घर लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने सुने मकान में हाथ साफ कर दिया है। घर के अंदर कमरे का भी ताला तोड़कर घर में रखे पेटी से 20000 नगदी व सोने चाँदी के जेवर कीमत लगभग 50000 की चोरी कर ली गई थी। ताला तोड़ने के लिए लोहे के रॉड का इस्तेमाल किया गया है।

आशंका जाहिर की जा रही है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर सलिहाभांठा गांव का ही हो सकता है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -