शराब के नशे में युवक ने खुद को मारा चाकू पेट और सीने में लगी गंभीर चोंट, पत्नी से विवाद होने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ)  :  बिलासपुर में दिवाली पर्व पर शराबी ने खुद पर चाकू मार लिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

सरजू बगीचा निवासी दुर्गेश साहू ने बताया कि उसका छोटा भाई मुकेश सारथी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर पर रहता है। मुकेश सिंधी कॉलोनी स्थित किराना दुकान में काम करता है। सोमवार को शराब के नशे में उसने खुद को चाकू मार लिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से दुर्गेश सारथी ने उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।

दिवाली पर्व पर शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि मुकेश सोमवार को दिवाली पर्व पर शराब पीकर घर पहुंचा था। इस पर उसकी पत्नी मंजू ने उसे पर्व के दिन शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया।

खुद पर चाकू से वारकर हुआ घायल

इस दौरान दोपहर में विवाद इतना बढ़ा कि शराब के नशे में मुकेश ने खुद पर चाकू से वार दिया। उसने अपनी छाती और पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

दुर्गेश सारथी ने बताया कि उसका भाई मुकेश शराब पीने का आदी है। सोमवार को उसे जानकारी मिली कि उसने अपनी पत्नी से विवाद किया, जिसके बाद वो खुद को चाकू मार लिया है। इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर परिजन से पूछताछ कर रही है।

 

Latest News

अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियों की मौत, पेयजल को लेकर विकास नगर में दहशत

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट के नीचे बहने वाली अहिरन नदी में शनिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -