लैलूंगा जिले के खाद्य विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई कर चावल की हेराफेरी करते हुए 25 बोरी चावल ट्रक से किया बरामद …..कि जा रही हैं संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तंभ)  :  जिले के लैलूंगा में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल की हेराफेरी करते हुए 25 बोरी चावल ट्रक से बरामद किया है। यह कार्रवाई फुलीकुंडा में की गई, जहां चावल खाली करने के बाद ट्रक चालक, हमाल और मुंशी की मिलीभगत से 25 बोरी चावल को ट्रक में छिपाकर बेचने की तैयारी की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना मिलने पर फूड इंस्पेक्टर ने तत्काल मौके पर दबिश दी और चावल बरामद कर लिया। इस मामले में ट्रक चालक, लोडिंग करने वाले हमाल और मुंशी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल खाद्य विभाग की टीम मामले की आगे  कर रही है और संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -