रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती…

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ)  :  जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। मे.श्रमिन वेल्ट प्रा.लि. द्वारा इलेक्ट्रिकल मीटर टेक्नीशियन के 500 पद, मे. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाइफ मित्र, सेल्स ऑफिसर एवं डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 180 पद तथा मे. सॉफ्टबीट कम्प्यूटर रायगढ़ द्वारा नर्सिंग ट्यूटर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार कुल 684 रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.एससी., आईटीआई, डिप्लोमा एवं बी.एससी. नर्सिंग रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार आकर्षक वेतनमान भी प्रदान किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होने कहा गया है। रोजगार मेले एवं रिक्तियों संबंधी विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय तथा ई-रोजगार पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -