रायपुर के 3 युवाओं की धमतरी में हत्या, ढाबे में खाना खाते समय विवाद हुआ और बदमाशों ने चाकू से कर दिया हमला

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  रायपुर के तीन युवाओं की धमतरी में हत्या कर दी गई है। पांच दोस्त एक ही गाड़ी से 11 अगस्त की रात धमतरी घूमने निकले थे, तभी अर्जुनी थाना क्षेत्र के भोयना गांव के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में कुछ पूछने के लिए रुके। इस दौरान ढाबे में पहले से 6-7 लोग खाना खा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हुआ, पहले बहस हुई फिर मारपीट तक बात आ गई। इस दौरान वहां पहुंचे तीन दोस्तों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। एक युवक को तो हमलावर मृतकों की पहचान सूरज तांडी और नितिन तांडी (दोनों संतोषी नगर निवासी) और आलोक ठाकुर (सेजबहार निवासी) के रूप में हुई है।

इसके बाद हमलावरों ने पहले एक दोस्त को 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले गए और उसके सीने पर चाकू से वार किया। सभी बदमाश नशे में थे और ढाबे में गाली गलौज कर रहे थे। जो भी आता उसे मार रहे थे। इस दौरान 2 अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। हत्या के मामले में धमतरी पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आरोपियों से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में चूर होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। ढाबा में खाना खाने के बाद पैसे मांगे जाने से आरोपी आक्रोशित हो गए। ढाबे में रखी कुर्सियों में तोड़तोड़ शुरू कर दी।

इस बीच ही वहाँ रायपुर कुछ दोस्त खाना खाने पहुंचे, बताया जा रहा है कि उनके गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-दो आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया था। बाकी आरोपी फरार हो गए थे. रातभर चली छानबीन के बाद सुबह होते-होते सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार के अनुसार सभी संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है। आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ये सभी आरोपी मथुराडीह, भोयना और कोर्रा जैसे आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि धमतरी पुलिस इस मामले का खुलासा आज शाम तक कर सकती है। पुलिस ने जिस आरोपियों को हिरासत में लिया है, वह सभी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते है। शराब पीकर सभी आरोपी ढाबा में खाना खाने गए थे।

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -