रायगढ़ स्टील प्लांट में हादसा 4 श्रमिक घायल…

Must Read

रायगढ़(आधार स्तंभ) :  जिले में एक बार फिर स्टील प्लांट में हादसा हो गया। मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोज की तरह श्रमिक प्लांट में काम कर रहे थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू इसकी चपेट में आकर झुलस गए।हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए। घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन और पुलिस को दी गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -