रामपुर विधानसभा में राठिया समाज के लिए गौरव का क्षण – दो युवा कर रहे हैं एमबीबीएस की पढ़ाई, विधायक ने दी बधाई

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि राठिया समाज के युवा अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

ग्राम एलांग के मनीष राठिया अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं ग्राम बांधापाली के मुकेश कुमार राठिया राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया ने दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि – “शिक्षा ही विकास की कुंजी है। मैं क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों से अपील करता हूं कि अपने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करें, ताकि वे समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकें।”

विधायक फूल सिंह राठिया ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -