युवक का अपहरण कर पीटा,पीटने के बाद रास्ते में फेंका,CSEB कर्मी समेत 4 पर मामला दर्ज

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ)  :  कोरबा में एक आदिवासी ठेकेदार के साथ अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पंडरीपानी गांव के रहने वाले इंद्रपाल सिंह कंवर के साथ सीएसईबी कर्मी और राखड़ ठेकेदार के गुर्गों ने दबंगई दिखाई। घटना उस समय हुई जब इंद्रपाल काम से बेदरकोना से लौट रहा था। सीएसईबी कर्मी नंदू पटेल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने बिना किसी कारण इंद्रपाल पर हमला किया।

आरोपियों ने उसे जबरन स्कॉर्पियो में बिठा लिया। बचाव के लिए चिल्लाने पर उसके मुंह और आंखों पर कपड़ा बांध दिया। आरोपी इंद्रपाल को शारदा विहार स्थित एक कंपनी के दफ्तर ले गए। वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे ढेलाडीह मार्ग पर फेंक दिया।

आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में नंदू पटेल, दुरेंद्र पटेल, राजू पटेल और शत्रुहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोरबा एसपी भूषण एक्का ने बताया कि अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -