मोटी रकम लेकर भी गलत ईलाज करने से पालतू कुत्ते की मौत, कलेक्टर में हुई शिकायत

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) : कोरबा के एक शासकीय पशु चिकित्सक पर कुत्ते के ईलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने व उसके द्वारा किये गए गलत ईलाज के कारण पालतू कुत्ते की जान चले जाने की शिकायत जिला कलेक्टर से की गई है।

मामला कोरबा के मुड़ापार क्षेत्र की है जहाँ पर प्रमोद गुप्ता ने एक लेब्रा प्रजाति का कुत्ता पाल रखा था। जिसकी 16 जनवरी को तबियत खराब होने के कारण उसके द्वारा एक शासकीय पशु चिकित्सक रामचरण साहू से फोन पर सम्पर्क किया गया। उक्त शासकीय पशु चिकित्सक द्वारा घर पर ईलाज कर बीमार कुत्ते को ठीक करने का दावा किया गया और ईलाज के नाम पर प्रमोद गुप्ता से फोन पे व अन्य माध्यमों से 35500 रुपये वसूल कर लिए गए। उक्त सरकारी पशु चिकित्सक द्वारा प्रमोद गुप्ता के घर पर जाकर कुत्ते को इंजेक्शन व ग्लूकोज आदि भी चढ़ाया गया था। प्रमोद गुप्ता का दावा है कि उक्त पशु चिकित्सक द्वारा ईलाज के नाम पर इतनी मोटी रकम वसूलने के बाद भी कुत्ते का ईलाज सही ढंग से नहीं किया गया जिसकी वजह से 23 जनवरी को रात्रि लगभग 8 बजे उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई।

प्रमोद गुप्ता ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर व उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग कोरबा को करते हुए उक्त शासकीय पशु चिकित्सक रामचरण साहू पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -