मानदेय शिक्षक के गलत नियुक्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी मौन, नहीं किया कोई कार्यवाही, आखिर क्या हो सकती है वजह? शा उच्च मा विद्यालय बरपाली (जिल्गा) का मामला

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : मानदेय शिक्षक भर्ती में नियम विरुद्ध जाकर किया नियुक्ति, मामला जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने पर भी नहीं किया गया कोई कार्यवाही, गलत नियुक्ति पर शिक्षा विभाग की मौन सहमति, आखिर क्या हो सकती है वजह?

मामला कोरबा विकासखंड के शा. उच्च. मा. विद्यालय बरपाली (जिल्गा) का है। जहाँ मानदेय शिक्षक का एक पद शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया था जिसमें शिक्षक नियुक्ति की जिम्मेदारी शाला प्रबन्ध समिति और विद्यालय के प्राचार्य को दी गई थी। मानदेय शिक्षक की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक गाईड लाइन जारी की गई थी जिसका पालन करते हुए ही मानदेय शिक्षक की नियुक्ति किये जाने का निर्देश सभी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को जारी किया गया था। किंतु शा. उच्च. मा. विद्यालय बरपाली (जिल्गा) में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजीवन कंवर और संस्था के प्राचार्य श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा अपनी मनमानी करते हुए मानदेय शिक्षक भर्ती के लिए जारी किए गए गाईड लाइन को दरकिनार कर अपात्र अभ्यर्थी की नियुक्ति कर दी गई। समिति के अध्यक्ष और प्राचार्य द्वारा मिलीभगत करते हुए ग्राम पंचायत के उपसरपंच की पुत्री को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मानदेय शिक्षक नियुक्त कर दिया गया जबकि वह उक्त पद के लिए अपात्र थी और पात्र अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इसकी जानकारी मिलने पर आधार स्तंभ द्वारा इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में लाया गया। सारी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को होते हुए भी उनके द्वारा इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों द्वारा इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के पास किया जाना था किंतु शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजीवन कंवर द्वारा पात्र अभ्यर्थियों को भय दिखाकर शिकायत करने से रोक दिया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का कहना है कि एक बार जो नियुक्ति हो गई है उसको नहीं बदला जाएगा।

Latest News

होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के...

More Articles Like This

- Advertisement -