भीषण सड़क हादसा अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी 3 की मौत…

Must Read

बलौदाबजार(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा कसडोल थाने के सेल गांव में नेशनल हाईवे में हुआ है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक तुरकीनडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -