भनपुरी स्थित डामर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Must Read

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में स्थित एक डामर (अस्फाल्ट) फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियातन आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन और कारणों की जांच आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद की जाएगी।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -