ब्रेकिंग न्यूज- कोरबा में महिला पंचायत सचिव की रहस्यमयी मौत, जली हालत में मिला शव, गोकुल नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेम-प्रसंग में विवाद की आशंका..

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : हाउसिंग बोर्ड गोकुल नगर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से महिला पंचायत सचिव की जली हुई लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान सुसमा कुसरो (सचिव, बांगो पंचायत) के रूप में हुई है, जो गोकुल नगर में ही निवास करती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुसमा अपने सौम्य स्वभाव के लिए जानी जाती थी। ऐसे में उसकी रहस्यमयी मौत ने इलाके को हिला कर रख दिया है।

प्रेम प्रसंग में विवाद की पड़ताल, हत्या की गूंज-

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुसमा एक युवक के साथ लंबे समय से रिश्ते में थी और हाल ही में उनके बीच मनमुटाव की बात सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले को लव एंगल से भी खंगाल रही है।

एसपी के निर्देश पर जांच तेज, हर एंगल से जांच जारी–

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले सुरागों की बारीकी से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे—तीनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -