बिलासपुर में सेहत बंदोबस्त भगवान भरोसे.. यहां टॉर्च की लाइट से कराई गई महिला की डिलीवरी…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ): राज्य सरकार के तमाम दावों के बीच भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधर नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में अव्यस्था का आलम है। एम्बुलेंस सरीखे सुविधाओं का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है और सरकार अस्पताल रिफर सेंटर बनकर रह गये है तो ताजा मामला राज्य के न्यायधानी बिलासपुर का है।

यहां तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है।दरअसल तखतपुर के सीएचसी में उस वक़्त लाइट चली गई जब डॉक्टर्स की टीम के गर्भवती महिला की डिलीवरी करा रहे थे। आधे अधूरे सर्जरी के बीच बत्ती गुल होने के बाद डॉक्टरों ने मोबाइल के टॉर्च का सहारा लिया और फिर सुरक्षित डिलीवरी कराया।

इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स ने सूझबूझ दिखाई और डिलीवरी के बाद टॉर्च की ही रौशनी में प्रसूता को टाँके भी लगाए। बताया जा रहा है कि, अस्पताल की इमरजेंसी बिजली सेवा फेल हो गई थी। वही अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना ने राज्य में न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था बल्कि विद्युत व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।

 

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -