बालको मार्ग पर बड़ा हादसा, कार खाई में गिरी – चारों सवार सुरक्षित

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के बालको नगर में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे बालको मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बलौदा जिले का एक परिवार घूमने के लिए कोरबा स्थित कॉफी प्वाइंट आया हुआ था। वापसी के दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कार में कुल चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि वाहन को भारी क्षति पहुँची है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुँचे और राहत कार्य में जुट गए। इसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई।

Latest News

दीवार पर खून के छींटे, बिस्तर पर महिला की लाश… पति गायब

बलौदाबाजार(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है भाटापारा ग्रामीण...

More Articles Like This

- Advertisement -