बारूद से भरा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया नेशनल हाईवे से अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर उतरा ट्रक, केबिन में लगी आग; बड़ा हादसा टला…

Must Read

दुर्ग (आधार स्तम्भ) :  दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 2.20 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर की ओर जा रही बारूद से भरी ट्रक (क्रमांक TS 05 UB 2355) अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक सर्विस रोड पर उतर गई और उसके केबिन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन कार्यालय से दो दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए।

दमकल कर्मियों ने पहुंचकर देखा कि ट्रक के केबिन में आग लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीम ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का काम शुरू किया। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए केबिन के अंदर घुसकर आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझा ली गई, वरना बड़ा विस्फोट हो सकता था। ट्रांसफार्मर से टक्कर के कारण आसपास के क्षेत्र में भी खतरा बन गया था, लेकिन दमकल और पुलिस की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई। आग बुझाने के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पुलिस व दमकल की मदद से भिलाई-3 थाने में खड़ा करवाया गया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -