बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मौत मजदूर की सड़क हादसे में गई जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

Must Read

दुर्ग (आधार स्तम्भ)  : दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को रिसामा रोड पर हुई, जहां बाइक का स्टैंड खुला रह जाने से वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम रिसामा निवासी शेखर निर्मलकर पुत्र चोवा राम निर्मलकर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे शेखर अपने साथी विष्णु के साथ मोटरसाइकिल से रिसामा रोड की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राइस मिल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर सड़क पर स्टैंड घसीटने के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बाइक का स्टैंड खुला रह गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शेखर को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया।

 

उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना अंडा प्रभारी पारस ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। शेखर निर्मलकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके माता-पिता भी गांव में मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के साथ 15 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी हैं।

Latest News

शराब पीने की झूठी FIR दर्ज की थाना में,दुकानदार को ही शराबी बना दिया…

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  प्राय: कई थानों में थानेदार की नाक के नीचे उनके सीधेपन और भरोसे का फायदा उठाकर,...

More Articles Like This

- Advertisement -