बदल गया CM के कोरबा प्रवास का समय,देखें संशोधित कार्यक्रम

Must Read

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 12 दिसंबर को विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। वे कोरबा जिला भी आ रहे हैं। पूर्व में उनका कोरबा आने का समय निर्धारित किया गया था, उसमें संशोधन बाद अब दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पर उतरेंगे और 2:10 से 3 बजे तक सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उसके पश्चात उनका समय आरक्षित होगा। इसके बाद वे अगले कार्यक्रम के लिए कोरबा से रवाना हो जाएंगे। इससे पहले उनके कोरबा प्रवास का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया था।

 

 

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -