प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, आने वाले दिनों में गिरेगा 2-3 डिग्री तक तापमान…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में रात का तापमान गिरकर 7°C तक पहुंच गया। जशपुर और पेंड्रा इलाकों में सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2-3°C की और गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.9°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि शीतलहर के दौरान, केवल आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें और बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें।

Latest News

कटघोरा से पाली के बीच राहगीरों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित हाईटेक सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर कटघोरा से पाली के बीच राहगीरों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं के बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -