पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की पहचान नरेश चौहान (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामपुर, करतला थाना क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि नरेश चौहान बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहकर निजी क्षेत्र में कार्य करता था।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -