पापा की हरकत का बेटे ने बनाया वीडियो, जघन्य हत्याकांड का खुलासा

Must Read

बलौदाबाजार (आधार स्तंभ) :  जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित टेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के अनुसार, पति-पत्नी ने साथ में शराब पी थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने पत्नी पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया है। घर में मौजूद बच्चों ने हत्याकांड का वीडियो बनाया था, जो अब पुलिस के पास है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पति को सख्त सजा दिलाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी ने जमकर शराब पी थी, जिसके बाद विवाद हुआ और हत्या हो गई। घटना के समय घर में बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -