पानी में डूबने से हुई 5 वर्षीय एक बचें की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा के कोरकोमा गांव में खेल खेल में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने एक अन्य साथी के साथ खेलते खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया,जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरा परिवार सदमें में है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश परिजनों को सौंप दिया है।

कोरबा में रजगामार चौकी अंतर्गत कोरकोमा गांव  में एक दर्दनाक घटना सामने आई। तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे का अंत हो गया। मृत बच्चे का नाम आयुष्मान महंत था। बताया जा रहा है,कि मृत बालक अपने साथी के साथ खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया। खेल-खेल में वह कब पानी में डूब गया,किसी को पता नहीं चला। साथी ने बच्चे के पिता को जानकारी दी,पिता जब मौके पर पहुंचा तब बालक की मौत हो गई थी।

मासूम बच्चे की मौत होने से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Latest News

रायगढ़ पुलिस ने वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी बेटा गिरफ्तार

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज...

More Articles Like This

- Advertisement -