परसाखोला पिकनिक वॉटर फॉल से नीचे गिर कर युवक की मौत।।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :जिले  के बालको थाना अंतर्गत परसाखोला क्षेत्र के पिकनिक वॉटर फॉल में नहाने गए एक युवक की वॉटर फॉल से नीचे गिर कर मौत हो गई है। आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया है, घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची है।जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहां मंगलवार परसाखोला पिकनिक स्पॉट में वॉटर फॉल में नहा रहा एक युवक अचानक नीचे गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। परसाखोला के स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर युवक के शव को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना 112 की टीम को दी गयी। 112 की टीम मौके पर पहुंची है और युवक की पहचान में जुट गयी हैं।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -