नहीं रहे विनय मोहन पाराशर जी, जायसवाल समाज के साथ साथ विश्व हिंदू परिषद व आर एस एस में शोक की लहर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख, संघ के बाल स्वयंसेवक, संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले बरपाली(सलिहाभांठा) निवासी श्री विनय मोहन पाराशर जी का आज ईलाज के दौरान निधन हो गया।

कल रात उल्टी होने पर उनको कोरबा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हैमरेज होने की जानकारी दी। श्री विनय मोहन पाराशर जी का अंतिम संस्कार सलिहाभांठा स्थित मुक्तिधाम में कल 04 जुलाई शुक्रवार को प्रातः करीब 10 बजे किया जाएगा।

अपने जीवन को सादगीपूर्ण रूप से जीने वाले पाराशर जी की असामयिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। उन्होंने अपने जीवनकाल में कभी भी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया और हमेशा जिंदादिली से जीवन बिताया है। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले पाराशर जी एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

श्री विनय मोहन पाराशर जी के निधन से जायसवाल समाज, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

 

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -