नवयुवक ने लगाई फाँसी पसरा मातम

Must Read

तुमान(आधार स्तंभ) : उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुमान गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के ही एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्याम पटेल, पिता लच्छी राम पटेल के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम पटेल कल सुबह से ही घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान गांव के एक किसान ने आज शाम लगभग 6:00 बजे खेतों की ओर एक महुआ पेड़ पर युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा। इस भयावह दृश्य को देखकर उसने तत्काल गांव वालों को सूचना दी।

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी उरगा थाना पुलिस को दी है।

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -