नदी का जल स्तर बढ़ने से अस्थायी पुल बहा, ग्रामीण परेशान…

Must Read

सूरजपुर (आधार स्तंभ) :  भारी बारिश से गोबरी नदी पर बना पुल जर्जर होने के बाद नया रपटा पुल का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन पानी के तेज बहाव में यह पुल बह गया, जिससे अब ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गांव के दूसरी ओर आने-जाने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

वहीं जिम्मेदार अधिकारियों के कई निरीक्षणों के बावजूद पुल के बह जाने से ग्रामीणों में मायूसी है। जानकारी के मुताबिक, इस बार बरसात की शुरुआत में ही गोबरी नदी पर बना पुल जर्जर हो गया था। ग्रामीणों ने नए पुल की मांग की थी। बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख रुपए की लागत से रपटा पुल बनाने का फैसला लिया गया था। लेकिन स्वीकृति से पहले ही निर्माणधीन पुल बह गया।

1 से 2 महीने पहले ही ग्रामीणों की मांग पर रपटा पुल का निर्माण शुरू हुआ था। रपटा पुल के बह जाने से ग्रामीणों में फिर मायूसी छा गई है। अब उन्हें आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -