दामाद ने ससुर पर डाला पेट्रोल, लगाई आग, मामला दर्ज

Must Read

भिलाई (आधार स्तंभ) :  जामुल थाना में बसंत विश्वकर्मा ने एफआईआर दर्ज करवाया है।  उसने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 1 बजे वह घर में चादर ओढ़कर सो रहा था।  तब उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।  उठकर देखा तो दामाद आग लगाकर भाग रहा था। आग लगने से चेहरा, गला, हाथ, पीठ जल गया। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी।  पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बसंत ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी यमुना से प्रभु ने प्रेम विवाह किया है।  वे दोनों नारधा में किराए का मकान लेकर रहे रह थे, कुछ दिन पहले यमुना बिना बताए कहीं चली गई।  उसके गुम इंसान की शिकायत थाना में दर्ज करवाया।  दामाद अपने ससुर पर ही संदेह कर रहा था कि उसने अपनी बेटी को भगाया है।  इस बात से दामाद रंजिश रखता है। आशंका है कि इस वजह से ही उसने यह कदम उठाया है।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -