दंपति और मासूम हादसे का शिकार, एक की मौत…

Must Read

बलरामपुर(आधार स्तंभ) :  जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वाड्रफनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। इस हादसे में युवक की पत्नी और बच्ची घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बनारस मुख्य मार्ग का है। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, दंपति ससुराल से वापस लौट रहे थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -