थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालक

Must Read
  • मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालक को की है गिरफ्तार

रायगढ़(आधार स्तंभ) :  थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास 24 अक्टूबर को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान योगेश कश्यप (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय दिलहरण कश्यप, निवासी महादेव मंदिर के पास, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर तथा वर्तमान निवासी उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचकर शव की पहचान की।

परिजनों के अनुसार, योगेश के पिता स्थानीय जिंदल प्लांट में कार्यरत थे। इसी दौरान परिवार ने उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर में मकान बनाकर रहना शुरू किया था। योगेश विवाहित था और उसकी एक तीन वर्षीय बेटी है। पत्नी से अनबन के कारण वह बेटी को लेकर अलग रह रही थी। योगेश अपनी मां के साथ उच्चभिट्ठी में रहता था तथा स्थानीय बीएस प्लांट, पूंजीपथरा में काम करता था। उसकी बहन बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में कार्यरत है। परिजनों ने बताया कि योगेश अक्सर काम के बाद दोस्तों के साथ बाहर रुक जाता था। अभी जब वह एक-दो दिन तक घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित होकर उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर योगेश के हुलिए से मिलते-जुलते व्यक्ति की हत्या की खबर देखकर वे पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां शव की पहचान योगेश के रूप में हुई। अपने बेटे की हत्या की पुष्टि होने से परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने रायगढ़ पुलिस से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

TI जूटमिल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में ठोस साक्ष्य संकलित कर आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों को कानून के अनुरूप कड़ी सजा मिल सके। उल्लेखनीय है कि थाना जूटमिल में मर्ग जांच के उपरांत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश सारथी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Latest News

बड़ी खबर! अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का प्रहार; 32 प्रकरण में 1,441 क्विंटल धान जब्त

धमतरी (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध धान की आवक और भंडारण...

More Articles Like This

- Advertisement -