ट्रेलर से पेड़ गिरा हाईटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त…

Must Read

पेंड्रा(आधार स्तम्भ) :  पेंड्रा-कोरबा-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां रेत से लदा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया और पास से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई, जिससे आसपास के गांवों में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया।

घटना के बाद मार्ग पर भी आवाजाही प्रभावित रही। गाड़ी नम्बर CG-10, AE-7862 ट्रेलर को भारी नुकसान पहुंचा है और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा लेकिन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिए साड़ी बांधकर हादसे वाली जगह को घेर लिया। साथ ही, रास्ता साफ करने के लिए गिरे हुए पेड़ को हटाने का प्रयास किया, जिससे आवागमन जल्द सामान्य हो सके।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -